Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार।

विधायक एमटी राजा ने 2.34 करोड़ की लागत से 11 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास।

साहिबगंज। राजमहल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सोमवार को राजमहल एवं उधवा प्रखंड क्षेत्र में विशेष प्रमंडल विभाग की कुल 11 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर लगभग 2 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत आएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई गांव हैं जहां पिछले तीन दशकों से सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब उन क्षेत्रों में भी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

विधायक ने कहा कि सरकार गांवों में सड़क, पेयजल, नाला, पुलिया, सार्वजनिक भवन एवं तालाब सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह भवन एवं सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

राजमहल एवं उधवा प्रखंड क्षेत्र में जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं

राजमहल प्रखंड के लखीपुर बनगांव स्थित मोइनुल इस्लाम मदरसा में तीन कमरों का निर्माण कार्य।

गुनिहारी पंचायत अंतर्गत नागेश्वर बाग में लखीराम मुर्मू के घर के समीप डीप बोरिंग एवं जलमीनार निर्माण कार्य।

प्राणपुर स्थित नवाब पोखर एवं तौफिक आलम तालाब में सीढ़ी घाट निर्माण कार्य।

नागेश्वर बाग में सार्वजनिक विभाग भवन का निर्माण कार्य।

उधवा प्रखंड के श्रीघर में नारायण मंदिर के समीप पोखर सौंदर्यीकरण एवं गार्डवाल निर्माण कार्य।

जोका क्षेत्र में काली स्थान चौक से कुदरत के खेत तक पीसीसी सड़क, नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य।

जोका में गेंदा के घर से इमाम शेख के घर तक नाला सहित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य।

कार्तिक स्थान से काली स्थान होते हुए कब्रिस्तान तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य।

इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक एमटी राजा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से गांवों की तस्वीर बदलेगी तथा लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं को गुणवत्ता एवं समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

शिलान्यास कार्यक्रम में विशेष प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता रमाकांत, विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, राजमहल झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू, काजू मल्लिक, अली कमिशन, विकास यादव, अजय दास, मोहम्मद इब्राहिम, मो यासीन, मो मंजूर, मो जियाउल, मो नईम, हारून रशीद, तमल मंडल, गणेश कीर्तनियां सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!