Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

भीषण गर्मी में राहत: पाकुड़ जिला में पेयजल समस्या समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए तुरंत दर्ज कराएं शिकायत।

पाकुड़।भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से पाकुड़ जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत हेतु शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम संपर्क

जिला स्तर पर कंट्रोल रूम में निम्नलिखित पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है,राकेश मरांडी – 9304773442, श्रीजल मुर्मू – 7482924365 आमजन इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

प्रखंडवार पदाधिकारी एवं संपर्क नंबर

पाकुड़ प्रखंड, कनीय अभियंता: सुभेन्दु मिश्र – 8252295342, सहायक अभियंता: अभिजीत किशोर – 9773807198

हिरणपुर प्रखंड, कनीय अभियंता: अभिषेक कुमार – 9123115899, सहायक अभियंता: अभिजीत किशोर – 9773807198

अमड़ापाड़ा प्रखंड, कनीय अभियंता: देवेन्द्र किस्कू – 9905326654, सहायक अभियंता: रवि शंकर – 7321042830

लिट्टीपाड़ा प्रखंड, कनीय अभियंता: जेम्स मुर्मू – 8340763109 सहायक अभियंता: रवि शंकर – 7321042830

महेशपुर प्रखंड, कनीय अभियंता: सुभेन्दु मिश्र – 8252295342, सहायक अभियंता: अभिजीत किशोर – 9773807198

पाकुड़िया प्रखंड, कनीय अभियंता: देवेन्द्र किस्कू – 9905326654, सहायक अभियंता: अभिजीत किशोर – 9773807198

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि जहां कहीं भी चापाकल खराब हो, उसकी सूचना तुरंत संबंधित नंबरों पर दें, ताकि शीघ्र मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है कि प्रत्येक घर तक समय पर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!