Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

RAMP कार्यक्रम के तहत पाकुड़ में जीएसटी आधारित उद्यमिता शिविर आयोजित, MSME को औपचारिक बनाने पर विशेष जोर।

उद्यमियों को जीएसटी, पंजीकरण व सरकारी योजनाओं की जानकारी; ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन सुविधा का मिला लाभ।

पाकुड़। झारखंड सरकार के उद्योग विभाग एवं झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बैंक समर्थित RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत पाकुड़ में जीएसटी आधारित उद्यमिता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) से जुड़े उद्यमियों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ना तथा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित समुचित जानकारी प्रदान करना था। इसके साथ ही उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया और ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण सुविधा का लाभ उठाया। इस पहल से जिले में औपचारिक MSME इकाइयों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, कर अनुपालन तथा व्यवसाय विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।

इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, पाकुड़ के महाप्रबंधक रमाकांत चतुर्वेदी ने कहा कि MSME क्षेत्र जिले की आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार है। उन्होंने उद्यमियों से अपने व्यवसाय को औपचारिक रूप देने और जीएसटी पंजीकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि औपचारिक होने से उद्यमियों को वित्तीय सहायता, बाजार तक बेहतर पहुंच और विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ मिलता है, जिससे उनके व्यवसाय के विस्तार की संभावनाएं बढ़ती हैं।

कार्यक्रम में राज्य कर पदाधिकारी जीरोध राम, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित कुमार सिंह, ईओडीबी प्रबंधक पुनम बर्मन, आरसेटी के अमित वर्धन, जेएसएलपीएस के बीपीओ मोहन कुमार साहा, प्रखंड उद्यमी समन्वयक प्रवीण होरो एवं जगन्नाथ बास्की सहित कई अन्य संबंधित पदाधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।

इस शिविर को उद्यमिता विकास और MSME क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!