झारखंड

सकरीगली–महाराजपुर रेलखंड पर रेल परिचालन बहाली का कार्य तेज।

गंगा तटबंध के कटाव से प्रभावित स्थल का अपर समाहर्ता व अंचलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 24 घंटे युद्धस्तर पर जुटी रेलवे की टीमें।

साहिबगंज। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत सकरीगली–महाराजपुर रेलखंड के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव से प्रभावित रेल क्षेत्र में रेल परिचालन बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। बहाली कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता विजय कुमार एवं अंचलाधिकारी, साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू ने प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर चल रहे बहाली कार्य की जानकारी ली तथा अब तक हुई प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे के संबंधित अधिकारियों एवं मौके पर तैनात कर्मियों से तकनीकी कार्यों, आवश्यक व्यवस्थाओं और बहाली की दिशा में की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

अपर समाहर्ता विजय कुमार ने बताया कि प्रभावित स्थल पर रेलवे के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात हैं। रेल परिचालन जल्द सामान्य करने के उद्देश्य से रेलवे की विभिन्न टीमें चौबीसों घंटे युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं। आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और रेलवे प्रशासन व संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है। बहाली कार्य में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रभावित स्थल पर जिला प्रशासन और रेलवे की टीमें लगातार सक्रिय हैं। प्रशासन का प्रयास है कि बेहतर समन्वय के साथ बहाली कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और रेल सेवाओं को यथाशीघ्र सामान्य स्थिति में लाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!