झारखंड

सीआरएम की केंद्रीय टीम ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात, जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा पर हुई चर्चा।

स्वास्थ्य संस्थानों के निरीक्षण में मिली कमियों, चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं पर हुआ मंथन, उपायुक्त ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया भरोसा।

पाकुड़। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मेघा भारद्वाज से कॉमन रिव्यू मिशन सीआरएम की केंद्रीय टीम के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय टीम के सदस्यों ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान किए गए अवलोकन साझा किए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं में पाई गई कमियों, जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से अपनी बातें रखीं। साथ ही, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि जिला प्रशासन, पाकुड़ आमजनों को सुलभ, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीआरएम की केंद्रीय टीम द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो। इसका उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!