झारखंड

SIR-2026 के तहत बरहेट में मतदाता सूची सत्यापन अभियान तेज, अपर समाहर्ता ने किया घर-घर निरीक्षण।

बाबूपुर के मतदान केंद्र संख्या 184 एवं 185 तथा फूलभंगा के केंद्र संख्या 205 का किया भ्रमण, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और त्रुटिरहित सूची तैयार करने के दिए निर्देश।

बरहेट साहिबगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 के तहत बरहेट विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के सत्यापन एवं शुद्धिकरण का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बरहेट विधानसभा सह अपर समाहर्ता विजय कुमार ने बरहेट प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर घर-घर मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बाबूपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 184 एवं 185 तथा फूलभंगा स्थित मतदान केंद्र संख्या 205 का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता ने मतदाताओं के घर पहुंचकर उनसे बातचीत की और मतदाता सूची में दर्ज नामों एवं अन्य विवरणों का भौतिक सत्यापन किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नामों एवं विवरणों को सही और अद्यतन रखने के लिए पूरी सावधानी, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

अपर समाहर्ता ने आम मतदाताओं से भी अपील की कि वे सत्यापन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा अपने और परिवार के सभी सदस्यों के नाम एवं विवरणों की जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार सहित संबंधित मतदान केंद्रों के बूथ लेवल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!