झारखंड

पलाश-JSLPS दीपावली बिक्री केंद्रों से ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिला नया बाजार।

साहिबगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्वयं सहायता समूहों की सखी दीदियों द्वारा निर्मित पारंपरिक उत्पादों की बिक्री शुरू, राजमहल में भी बिक्री स्टॉल का हुआ शुभारंभ।

साहिबगंज। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की पहल पर साहिबगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों में पलाश-JSLPS दीपावली बिक्री केंद्रों की शुरुआत की गई है।

दीपावली के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी सखी दीदियों द्वारा तैयार पारंपरिक एवं आकर्षक उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर मिट्टी की मूर्तियां, दीपक, बाती, कलश, फैंसी दीप, रंगोली स्टीकर, माला, चुनरी सहित पूजा-पाठ एवं घर की सजावट से जुड़ी कई सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

इसी क्रम में राजमहल प्रखंड में भी पलाश-JSLPS दीपावली बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया गया। इसका संचालन तुलसी आजीविका महिला संकुल संगठन (ASM) की मीरा दीदी द्वारा किया जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की बिक्री करने और अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिल रहा है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना, उनके उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देना तथा उनकी आमदनी में वृद्धि करना है। साथ ही स्थानीय स्तर पर निर्मित पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना भी इसका महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

पलाश-JSLPS की यह पहल सखी दीदियों के हुनर और मेहनत को नई पहचान देने के साथ उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। दीपावली के इस पर्व पर इन बिक्री केंद्रों के माध्यम से जहां ग्राहकों को स्थानीय उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं, वहीं ग्रामीण महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए एक बेहतर मंच भी मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!