झारखंड

किसानों के बीच मशरूम बीज एवं किट का वितरण, प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण के जरिए किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा।

तालझारी साहिबगंज। झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उद्यान विकास योजना के अंतर्गत तालझारी प्रखंड परिसर में महिला एवं पुरुष किसानों के बीच मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मशरूम बीज एवं किट का वितरण किया गया। इस दौरान पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, साहिबगंज रविकांत रजक ने किसानों के बीच मशरूम बीज एवं किट का वितरण किया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में तालझारी प्रखंड के बड़ी भगियामारी गांव के सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मशरूम की खेती की विधि, उत्पादन तकनीक, रखरखाव तथा इसके माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के महिला एवं पुरुष किसानों को मशरूम उत्पादन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना, उनकी आमदनी में वृद्धि करना तथा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने इस तरह की योजनाओं का लाभ उठाकर किसानों को कृषि आधारित स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मशरूम बीज एवं किट तथा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर आत्मा (ATMA) के एटीएम आदर्श कुमार, पौधा संरक्षण केंद्र तालझारी के प्रभारी ओम प्रकाश पंडित उर्फ बाबा सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित थे।

मौके पर भैरव, सैलेन कुजूर, दिलीप उरांव, मंजु कुजूर, नेहा कुजूर, राधा रानी एवं सुलोचना कुमारी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!