Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

प्राथमिक विद्यालय घाट सेलमपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन।

कृष्ण कांत कुमार अध्यक्ष एवं संगीता देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय विकास पर दिया जोर।

राजमहल साहिबगंज। झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची के निर्देशानुसार शनिवार को राजमहल प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय घाट सेलमपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुई।

बैठक में उपस्थित अभिभावकों की सर्वसम्मति से कृष्ण कांत कुमार को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा संगीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही समिति के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की पूरी प्रक्रिया प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), राजमहल द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक सह सीआरसी सुबास मरांडी की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं कार्यों के बारे में उपस्थित अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी।

पर्यवेक्षक सुबास मरांडी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण कांत कुमार ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यालय के सर्वांगीण विकास, बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए समिति के सभी सदस्यों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, प्रकाश मंडल, सोनाली देवी, प्रीति देवी, अंबिका कुमारी, गुड्डू मंडल, प्रेमलता कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विकास, बच्चों की शिक्षा एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की जिम्मेदारियों को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!