Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

जलापूर्ति योजनाओं की गुणवत्ता एवं प्रगति की हुई गहन समीक्षा।

उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में बरहेट, पतना, बरहरवा एवं राजमहल प्रखंड की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण।

साहिबगंज। जिले के आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में उपायुक्त, साहिबगंज द्वारा गठित तकनीकी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के संयुक्त दल ने बरहेट, पतना, बरहरवा एवं राजमहल प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल ने संबंधित जलापूर्ति योजनाओं की भौतिक प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, जलापूर्ति की स्थिति, तकनीकी मानकों के अनुपालन तथा योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। अधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक जानकारी प्राप्त की।

उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम को निर्देश दिया कि जलापूर्ति योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को नियमित एवं सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां कहीं भी कार्यों में तकनीकी अथवा अन्य किसी प्रकार के सुधार की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलापूर्ति योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर और प्रभावी ढंग से मिल सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण दल को योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति से अवगत कराया तथा स्थल पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जलापूर्ति योजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और नियमित संचालन को लेकर लगातार निगरानी जारी रहेगी, ताकि जिले के लोगों को बेहतर एवं सुचारू पेयजल सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!