बरहरवा में JLKM का संगठन विस्तार अभियान तेज, प्रखंड स्तरीय बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन।
जयराम महतो की विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

बरहरवा साहिबगंज। बरहरवा स्थित आर.बी. प्लेस में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की प्रखंड स्तरीय सर्वसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए रणनीति तैयार करना था।
बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नए सदस्य शामिल हुए। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के व्यक्तित्व, नेतृत्व एवं विचारधारा से प्रभावित होकर JLKM की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अर्जुन कुमार महतो एवं हरीश महतो ने की। संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों के लिए नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से अमरजीत कुमार को बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष तथा सुंदरा पहाड़िया को पतना प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में प्रमुख रूप से सुमन कुमार महतो, भोला महतो, डॉ. जावेद अख्तर, मुकेश कुमार, रंजन, रूपाली देवी, संगीता कुमारी, नीतू देवी, मीरा देवी, हिना परवीन, झूमा खातून, गायत्री देवी, रेखा देवी, जया देवी, अष्टमी कुमारी, हरि मंडल, अशोक मालतो, शुकरा पहाड़िया, संदीप रविदास, सुमन मालतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का सबसे सशक्त माध्यम है।



