प्रखंड आचार्य बैठक की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज।
उधवा व राजमहल प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से किया संवाद, 7 अक्टूबर के कार्यक्रम में सहभागिता की अपील।

साहिबगंज। 30 सितंबर 2026 को निर्धारित प्रखंड आचार्य बैठक की सफलता को लेकर रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने उधवा एवं राजमहल प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण और नगर क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की गई।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उधवा प्रखंड के अमानत घाट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण मजदूरों एवं आम लोगों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने 30 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रखंड आचार्य बैठक की जानकारी देते हुए बैठक में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

वहीं, राजमहल प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में भी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने मंडई, भैंसमारी, कलाबहियार सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान 7 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय के समक्ष प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी भी लोगों को दी गई तथा कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया गया।

केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र जाकर लोगों से संवाद करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

जनसंपर्क अभियान में मो. निजामुद्दीन, मुकलेशुर रहमान, सलमान रहमान, फूलकुमार देवी, मिथुन राजवंशी, राकेश महतो, शिव शंकर महतो, फिरोज अंसारी, शंकर घोष सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


