Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रिक्त सीटों पर शीघ्र पूरा करें नामांकन : उपायुक्त।

चयनित छात्राओं की सूची का जल्द अनुमोदन सुनिश्चित करने का निर्देश, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर।

साहिबगंज। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय प्रकोष्ठ में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रिक्त सीटों के विरुद्ध प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए नामांकन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मंडरो में कक्षा 6 की रिक्त सीटों के विरुद्ध प्राप्त 21 आवेदनों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बोरियो में कक्षा 11 की रिक्त सीटों के विरुद्ध प्राप्त 3 आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित छात्राओं की सूची का शीघ्र अनुमोदन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने तथा निर्धारित मानकों और नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करना है। इसके लिए विद्यालयों में छात्राओं के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं, सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में अध्ययनरत एवं नव-नामांकित छात्राओं की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा सहित संबंधित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!