जाली नोट मामले में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया न्यायालय का इश्तेहार।
राजमहल पुलिस ने ढोल-बाजे के साथ की इश्तेहार की कार्रवाई, चौक-चौराहों और न्यायालय के मुख्य द्वार पर भी चिपकाया इश्तेहार।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाली नोट के प्रचलन से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बड़ी कार्रवाई की। राजमहल थाना कांड संख्या 229/26, दिनांक 05 जुलाई 2026 के प्राथमिकी अभियुक्त आनंदो मंडल, पिता स्वर्गीय सुधीर मंडल, ग्राम टपुआघाट जमनी, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज के घर पर न्यायालय से जारी इश्तेहार चिपकाया गया।
पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में ढोल-बाजे के साथ अभियुक्त के घर पहुंचकर न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुटी और क्षेत्र में मामले की चर्चा रही।
पुलिस ने अभियुक्त के घर के अलावा क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों तथा न्यायालय के मुख्य द्वार पर भी इश्तेहार चिपकाया, ताकि न्यायालय के आदेश और अभियुक्त से संबंधित सूचना सार्वजनिक रूप से लोगों तक पहुंच सके।

पुलिस के अनुसार, राजमहल थाना कांड संख्या 229/26 में अभियुक्त आनंदो मंडल के विरुद्ध धारा 178, 179, 180, 316(2), 318(2) एवं 61(2) बीएनएस, 2023 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार यह मामला जाली नोट के प्रचलन से संबंधित है।
राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए नियमानुसार इश्तेहार की कार्रवाई पूरी की। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में दिनभर इसकी चर्चा बनी रही।




