Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम परवीन ने राजमहल में किया औचक निरीक्षण।

विद्यालयों में एमडीएम और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था में मिली अनियमितता पर जताई नाराजगी, जांच रिपोर्ट राज्य को भेजने के निर्देश।

राजमहल साहिबगंज। राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम परवीन बुधवार को राजमहल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली,जविप्र मध्याह्न भोजन एमडीएम योजना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेते हुए विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।

राजमहल निरीक्षण भवन पहुंचने पर विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में राजमहल नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों ने प्रभारी अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी अध्यक्ष ने क्षेत्र में संचालित जन वितरण प्रणाली और मध्याह्न भोजन योजना की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के लिए सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी को सजग और जागरूक रहने की आवश्यकता है।प्रभारी अध्यक्ष शबनम परवीन ने पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार, कन्या मध्य विद्यालय नीलकोठी, प्राथमिक विद्यालय हाटपाड़ा, नीलकोठी आंगनबाड़ी केंद्र सहित शहर के दो अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार में एमडीएम व्यवस्था में गंभीर अनियमितता सामने आई। यहां गैस चूल्हे के स्थान पर लकड़ी के चूल्हे पर मध्याह्न भोजन तैयार किया जा रहा था। साथ ही भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं बनाए जाने की बात भी सामने आई। इस पर प्रभारी अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

नीलकोठी आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान भी अनियमितता सामने आई। जानकारी के अनुसार बच्चों को निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप प्रतिदिन अंडा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। इस पर भी प्रभारी अध्यक्ष ने संबंधित व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।शबनम परवीन ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं से संबंधित जांच रिपोर्ट जिले के संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए राज्य स्तर पर समर्पित की जाएगी। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण कार्यक्रम के बाद राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग की टीम ने राजमहल गंगा तट का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने राजमहल क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत एवं धरोहरों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, वार्ड पार्षद अनिता बसाक, उज्ज्वल हलदार, जोली राय, राजू सरकार, किशन बर्मन, मो. अयूब, अजय कुमार दास, गोपाल मंडल सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!