Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर समाहरणालय सभागार में शोकसभा आयोजित।

उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, एसपी अमित कुमार सिंह समेत जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना।

साहिबगंज। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर रविवार को साहिबगंज समाहरणालय सभागार में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोकसभा में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता विजय कुमार, मुख्यालय डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के विकास के लिए अपना योगदान दिया। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ पूरे राज्य में शोक की लहर है।

पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और राज्य के विकास में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई करना कठिन है।

अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!