Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक, 7 सितंबर की SIR सुनवाई स्थगित।

झारखंड सरकार ने 6 एवं 7 सितंबर को घोषित किया राजकीय शोक, 7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद।

साहिबगंज। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद राज्य सरकार द्वारा 6 सितंबर 2026 एवं 7 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही, सरकार ने 7 सितंबर 2026 को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

राज्य सरकार द्वारा घोषित राजकीय शोक एवं 7 सितंबर को घोषित अवकाश के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत निर्धारित सुनवाई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 सितंबर 2026 को होने वाली SIR सुनवाई अब निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होगी। संबंधित मतदाताओं को सुनवाई की अगली तिथि के संबंध में सूचना बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा दी जाने वाली अगली सूचना का इंतजार करें और नई तिथि निर्धारित होने के बाद उसी के अनुसार सुनवाई प्रक्रिया में शामिल हों।

संबंधित मतदाताओं से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे SIR प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी तैयार रखें तथा बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सूचना के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।

अगली सुनवाई की तिथि की सूचना संबंधित मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से अलग से दी जाएगी। इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से प्राप्त सूचना पर ध्यान दें और नई निर्धारित तिथि के अनुसार उपस्थित हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!