Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचा जिला प्रशासन, राहत सामग्री वितरित कर हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा।

एसडीओ अमर जॉन आईन्द एवं अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने कारगिल दियारा, गरम टोला समेत विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।

साहिबगंज। बाढ़ की विषम परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों तक प्रशासनिक सहायता एवं राहत सामग्री की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, साहिबगंज अमर जॉन आईन्द एवं अंचलाधिकारी, साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू ने रविवार को सदर प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने कारगिल दियारा, गरम टोला सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा प्रभावित लोगों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री एवं राहत सामग्री का वितरण किया।

पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ जैसी आपदा की इस कठिन घड़ी में जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें और जरूरतमंद परिवारों तक प्रशासनिक सहायता समय पर पहुंचाई जाए। प्रशासन की इस पहल से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिली और उन्हें संकट की घड़ी में प्रशासनिक सहयोग का भरोसा भी मिला।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा परिस्थितियों के अनुसार राहत कार्यों को लगातार आगे भी जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!