Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल अनुमंडल अस्पताल में मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार के दिए सख्त निर्देश।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान नियमित टीकाकरण में कम उपलब्धि वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थिति पर उपाधीक्षक ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कार्य में गुणात्मक सुधार लाने का स्पष्ट निर्देश दिया। साथ ही नियमित टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य को बेहतर ढंग से पूरा करने और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में मौसमी बीमारियों की स्थिति को लेकर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष रूप से सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। उपाधीक्षक ने कहा कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

बैठक के दौरान सितंबर 2026 में प्रस्तावित पल्स पोलियो कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्यकर्मियों को कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

उपाधीक्षक ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्य की प्राप्ति और आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल दिया।

बैठक में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, विश्व स्वास्थ्य संगठन  से सुनील रंजन, पीसीआई के जिला समन्वयक अर्जुन दास सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी  एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया साथी एवं बीटीटी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!