Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

जिले में आयुष जांच शिविरों का सफल आयोजन, 341 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।

ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श व मुफ्त दवाइयां।

पाकुड़। जिले में आमजनों को सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 341 लाभुकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में वितरित की गईं।

यह शिविर महेशपुर प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, तेलियापोखर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा, बांसजोरी एवं नवाडीह, तथा हिरणपुर प्रखंड के देवापाड़ा में आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुजीत कुमार चौहान की उपस्थिति में चिकित्सकों की टीम—डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अफरोज आलम, डॉ. प्रेम प्रकाश एवं डॉ. लवकुश यादव—ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित बीमारियों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई।

चिकित्सकों ने लाभुकों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया तथा उनके अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी हैं, जहां उन्हें बिना किसी खर्च के विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल रही है।

आयुष विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि जिले के अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें और उन्हें समय पर उपचार मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!