Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में चैंबर का बड़ा सहयोग, SIR-2026 को सफल बनाने के लिए व्यापारिक समुदाय करेगा व्यापक जनजागरूकता।

वार्ड 07 व 08 की बैठक में शामिल हुए चैंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा।

साहिबगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से वार्ड संख्या 07 एवं 08 में आयोजित जागरूकता बैठक में ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में चैंबर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल स्वयं उपस्थित हुए तथा अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी और वितरित हैंडबिल के माध्यम से अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया और महत्व को विस्तार से समझा।

बैठक को संबोधित करते हुए चैंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची का अद्यतन और त्रुटिरहित होना आवश्यक है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान में व्यापारिक समुदाय की भी महत्वपूर्ण भूमिका है और चैंबर अपने सभी सदस्यों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा उनके कर्मचारियों के बीच SIR-2026 अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।

राजेश अग्रवाल ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को स्थानीय सत्यापन कार्य में आवश्यक दस्तावेजी सहयोग उपलब्ध कराने में भी चैंबर सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही शीघ्र ही चैंबर अपने आधिकारिक लेटरहेड पर सभी सदस्यों के नाम विशेष अपील जारी करेगा, जिसमें पात्र नागरिकों से नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, आवश्यक संशोधन कराने तथा किसी भी त्रुटि का समय पर सुधार कराने की अपील की जाएगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों के सामूहिक प्रयास से साहिबगंज जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के सभी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा।

अंत में उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा मतदाता सूची से संबंधित अपने सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!