Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का सफल समापन, पाकुड़ बना ओवरऑल चैंपियन।

मुचकुन्द कुमार राय बने ओवरऑल रेंज चैंपियन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो विशेष टीमों का हुआ चयन।

साहिबगंज। जिले में 10 जून से आयोजित तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में संथाल परगना प्रमंडल के छह जिलों दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, देवघर एवं साहिबगंज के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपनी पेशेवर दक्षता, तकनीकी ज्ञान और अनुसंधान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक साहिबगंज अमित कुमार सिंह ने विजेताओं को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट का उद्देश्य पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धतियों तथा पेशेवर कौशल से और अधिक सशक्त बनाना है।

प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से कुल 77 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें जामताड़ा से 10, गोड्डा से 10, देवघर से 10, दुमका से 18, पाकुड़ से 14 तथा साहिबगंज से 15 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

अपराध अनुसंधान विभाग सीआईडी, झारखंड, रांची द्वारा प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष संचालन एवं मूल्यांकन के लिए उच्चस्तरीय परीक्षक मंडल का गठन किया गया था। मंडल में राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक सहायक, सीआईडी के विशेषज्ञ तथा अनुभवी पुलिस अधिकारी शामिल थे।

प्रतियोगिताओं के दौरान पुलिसकर्मियों की दक्षता का मूल्यांकन फिंगर प्रिंट, फॉरेंसिक साइंस, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, विधि एवं न्यायालयीन निर्णय, कंप्यूटर साक्षरता, फोटोग्राफी तथा अन्य तकनीकी विषयों में किया गया।

फॉरेंसिक साइंस, पंकज कुमार दुबे (साहिबगंज) – प्रथम स्थान, मेडिको-लीगल (मौखिक) प्रयाग दास (पाकुड़) – प्रथम स्थान, फिंगर प्रिंट रोहित साव (दुमका) – प्रथम स्थान, फोटोग्राफी शशि कुमार (देवघर) – प्रथम स्थान, ऑब्जर्वेशन टेस्ट एवं पुलिस पोर्ट्रेट मुचकुन्द कुमार राय (जामताड़ा) – प्रथम स्थान, कंप्यूटर साक्षरता पिंटू कुमार साहा (पाकुड़) – प्रथम स्थान, श्वान दस्ता (विस्फोटक) रामजोतन किस्कू (दुमका) एवं श्वान ‘सेंडी’ – प्रथम स्थान

सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पाकुड़ जिला को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि साहिबगंज जिला ने रनर-अप का स्थान प्राप्त किया।

वहीं, जामताड़ा के मुचकुन्द कुमार राय को शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए ओवरऑल रेंज चैंपियन का सम्मान प्राप्त हुआ।

समारोह में कुल 33 पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला वार पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार रहा साहिबगंज  06 पदक, जामताड़ा  04 पदक, गोड्डा  04 पदक, पाकुड़ 09 पदक, देवघर  04 पदक, दुमका  06 पदक

इसके अतिरिक्त सभी टीम मैनेजरों एवं परीक्षक मंडल के सदस्यों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

संथाल परगना क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 हेतु दो विशेष टीमों का चयन किया गया।

टीम-ए, प्रयाग दास (पाकुड़) , रोहित साव (दुमका), शशि कुमार (देवघर), पवन कुमार (साहिबगंज), मुचकुन्द कुमार राय (जामताड़ा)।

टीम-बी, राकेश कुमार रवि (देवघर), पंकज कुमार दुबे (साहिबगंज), रोहित कुमार यादव (गोड्डा), परवेज आलम (दुमका), राकेश कुमार सरकार (पाकुड़) ।

संथाल परगना क्षेत्र, दुमका के पुलिस उप महानिरीक्षक ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई। समापन समारोह में विभिन्न जिलों से आए पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!