उधवा में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन।
संगठन को मजबूत बनाने हेतु 15 सदस्यीय नई कमेटी का गठन, मोहम्मद निजामुद्दीन बने प्रखंड अध्यक्ष।

उधवा साहिबगंज। उधवा प्रखंड के मोहनपुर तरुण मंडल आवास परिसर में बुधवार को झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अख्तर ने की। बैठक में संगठन के केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में उधवा प्रखंड संगठन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि पूर्व प्रखंड कमेटी निजी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण संगठन की स्थिति संतोषजनक नहीं रही। इसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी प्रखंड कमेटी को भंग कर नई कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया।
केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव ने विचार-विमर्श के बाद 15 सदस्यीय नई प्रखंड कमेटी की घोषणा की। नई कमेटी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई प्रखंड कमेटी इस प्रकार है ,प्रखंड अध्यक्ष — मोहम्मद निजामुद्दीन, कार्यकारी अध्यक्ष — जीवन घोष,महामंत्री — अब्दुल जमाल, उपाध्यक्ष — विश्वजीत मंडल, उपाध्यक्ष — शौकत अली, संगठन मंत्री — तौजबल हक, संयुक्त मंत्री — मोजाफर शेख, सहायक मंत्री — तरुण मंडल, सहायक मंत्री — जियाउल हक, कोषाध्यक्ष — मो. बदरुद्दीन शेख, कार्यालय मंत्री — अब्दुस समद, सदस्य — मिथुन घोष, सदस्य — सोमाय मुर्मू, सदस्य — महेश मुर्मू, सदस्य — आसिर शेख।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने नवगठित कमेटी से मजदूरों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की अपील की। साथ ही मजदूरों की समस्याओं के समाधान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।



