Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बोरियो में भाजपा की जिला संगठन बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन सशक्त बनाने पर जोर।

12 साल बेमिसाल" कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान, संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा।

बोरियो साहिबगंज।भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठन बैठक रविवार को बोरियो स्थित आनंद विवाह भवन में संपन्न हुई। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेश तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनंत कुमार ओझा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक आयोजित करने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

बैठक में जिला प्रभारी अमृत पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं संगठन विस्तार से संबंधित आवश्यक दायित्व और लक्ष्य सौंपे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री शलखु सोरेन ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेन्द्र कुमार सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पार्टी द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं विशेष कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!