Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यसमिति का गठन।

प्रमोद निरंजन लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष, संगठन विस्तार को लेकर सौंपीं गईं नई जिम्मेदारियां।

साहिबगंज। स्थानीय परिसदन में सोमवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की नई कार्यसमिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में संथाल परगना के प्रमंडलीय प्रभारी कुणाल राजपूत एवं प्रदेश प्रवक्ता दशरथ महतो बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में संगठन को मजबूत बनाने एवं पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रमोद निरंजन को लगातार तीसरी बार संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उपस्थित सदस्यों ने संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद व्यक्त की।

नई कार्यसमिति में विकास रंजन शर्मा एवं मुकेश मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं तौकीर राज को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। सुनील पासवान एवं विक्की कुमार को सचिव पद सौंपा गया, जबकि मुमताज नुमानी को संगठन का प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से 13 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया गया। समिति में उज्जवल कुमार साहा, रवि कुमार, सुभाष मोदी, आनंद चौधरी, चंदन कुमार सिंह, श्रीकांत दास, उज्जवल सिंह, बच्चन पाठक, बबलू कुमार, रंजन कुमार पासवान, पवन कुमार, मुरलीधर तिवारी एवं संजीव सागर को शामिल किया गया।

बैठक के समापन अवसर पर प्रमंडलीय प्रभारी कुणाल राजपूत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ क्षेत्र के पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु सक्रिय एवं मजबूत भूमिका निभाएगी।

नई कार्यसमिति की घोषणा के बाद संगठन से जुड़े समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को लगातार बधाई दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!