Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त मेघा भारद्वाज का समाहरणालय निरीक्षण, जनसुलभ एवं पारदर्शी प्रशासन पर दिया जोर।

विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा, अधिकारियों-कर्मियों को त्वरित व संवेदनशील सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश।

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, जिला निर्वाचन शाखा, नीलाम पत्र शाखा, भू-अर्जन कार्यालय, राजस्व शाखा, डीपीएमयू यूनिट, आपूर्ति कार्यालय, जिला विधि शाखा एवं नजारत शाखा का क्रमवार अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी शाखाओं में संचालित कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय व्यवस्था तथा सेवा वितरण प्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सरल, सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कर्मी का दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, जवाबदेही एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि एक बेहतर प्रशासन वही है, जहां आम नागरिक को सम्मानपूर्वक, समयबद्ध और पारदर्शी सेवा प्राप्त हो।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!