Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

पाकुड़ का शिक्षा में नया कीर्तिमान – 11वीं के परिणाम में शानदार छलांग, राज्य में तीसरा स्थान।

12वें स्थान से सीधे तीसरे पायदान पर पहुँचा पाकुड़, 99.59% विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण।

पाकुड़। शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पाकुड़ जिले ने 11वीं कक्षा के परीक्षाफल में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। जिले ने पिछली बार के 12वें स्थान से लंबी छलांग लगाते हुए इस बार सीधे तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस वर्ष कुल 99.59% विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो न केवल उत्कृष्ट परिणाम को दर्शाता है बल्कि जिले में शिक्षा के स्तर में हुए सुधार को भी स्पष्ट करता है। साथ ही, परीक्षाफल में 1% की वृद्धि दर्ज की गई है और इस वृद्धि के मामले में भी पाकुड़ ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है।

इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की समर्पित भूमिका और जिला प्रशासन के नवाचारपूर्ण प्रयासों को जाता है। विशेष रूप से “प्रोजेक्ट परख- 2.0” ने शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है।

यह परियोजना छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को मजबूत करने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में कारगर साबित हुई है।

“प्रोजेक्ट परख- 2.0” के माध्यम से जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया, जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा और परिणामों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशासन की इस संयुक्त उपलब्धि के लिए सभी को हार्दिक बधाई।भविष्य में भी पाकुड़ शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करे,।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!