प्राथमिकी अभियुक्त सुमन रजक के घर ढोल बजाकर चिपकाया गया इश्तेहार।
राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने की विधिवत कार्रवाई, फरार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की दी गई सूचना।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में प्राथमिकी अभियुक्त सुमन रजक के विरुद्ध विधिवत इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, राजमहल थाना कांड संख्या 208/26, दिनांक 23 जून 2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87/137(2)/352/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज है। उक्त मामले के प्राथमिकी अभियुक्त सुमन रजक, पिता श्यामचंद्र रजक, ग्राम जामनगर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज के घर पहुंचकर पुलिस ने नियमानुसार इश्तेहार चिपकाया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा ढोल बजाकर सार्वजनिक रूप से इश्तेहार की उद्घोषणा की गई, ताकि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की जानकारी दी जा सके। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को भी इश्तेहार के संबंध में जानकारी दी।
बताया गया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य प्राथमिकी अभियुक्त को निर्धारित प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना देना है। राजमहल थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।




