Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

सिद्धो–कान्हू जयंती पर झामुमो ने किया माल्यार्पण, शहीदों को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि अर्पण।

राजमहल साहिबगंज।झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो की ओर से अमर शहीद सिद्धो–कान्हू की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी आवास के समक्ष स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सिद्धो–कान्हू के महान बलिदान और वीरता को याद किया। इस दौरान शहीदों के संघर्ष और उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे वीर शहीदों के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मो. आजाद झामुमो नगर अध्यक्ष दुर्गा मंडल प्रखंड सचिव, मुर्शीद राजा, अब्दुल कादिर, मो. अयुब, मो. सन्नी, राजीव मंडल, विजय यादव, मो. जाकिर शेख, वासुदेव मंडल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि सिद्धो–कान्हू के आदर्शों और उनके संघर्ष की भावना को समाज में निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी उनके इतिहास और बलिदान से प्रेरणा ले सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!