Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: साहिबगंज के दो खिलाड़ी दुर्ग के लिए रवाना।

खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के सोनू और राजू राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दम, अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं।

साहिबगंज। भारतीय कुश्ती संघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 अप्रैल 2026 तक भिलाई-दुर्ग में आयोजित होने वाली अंडर-20 राष्ट्रीय पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए साहिबगंज जिले के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी रवाना हो गए हैं।

खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर, साहिबगंज के दो ट्रेनी पहलवान सोनू कुमार 65 किलोग्राम वर्ग और राजू कुमार 70 किलोग्राम वर्ग देर रात दुर्ग के लिए प्रस्थान किए। दोनों खिलाड़ी फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती एवं जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष सहित जिले के अनेक खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

खिलाड़ियों के प्रस्थान के समय उनके कोच प्रकाश सिंह बादल एवं कुश्ती संघ की सचिव नमिता कुमारी भी मौजूद रहीं। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!