Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहरवा में कांग्रेस का एस.आई.आर. प्रशिक्षण शिविर संपन्न, घर-घर जाकर मतदाता जागरूक करने का आह्वान।

बरकत खान बोले बूथ स्तर के कार्यकर्ता लोकतंत्र की रीढ़, कोई भी पात्र मतदाता अधिकार से वंचित न रहे।

बरहरवा साहिबगंज। बरहरवा प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 स्थित निशा मैरिज हॉल प्रांगण में बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा जन संवाद एवं एस.आई.आर. प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मनोज घोष ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश सचिव कमल आर्य उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य झारखंड में होने वाली एस.आई.आर. प्रक्रिया को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था।

मुख्य अतिथि बरकत खान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी सजगता से ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होती है। उन्होंने सभी बीएलए  से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करें और एस.आई.आर. प्रक्रिया की सही जानकारी दें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

कार्यक्रम की शुरुआत में नगर अध्यक्ष मनोज घोष ने प्रखंड संवाद एवं पेसा एक्ट पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी बीएलए को निर्देश दिया कि वे अभी से ही मतदाताओं के घर-घर जाकर एस.आई.आर. से संबंधित विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करें।

बीएलए मास्टर ट्रेनर मुरसलीम खान ने एस.आई.आर. प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए कहा कि सही जानकारी और समय पर कार्रवाई ही इस प्रक्रिया की सफलता की कुंजी है। उन्होंने फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, त्रुटियों के सुधार तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्य करते समय पारदर्शिता और सतर्कता बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने सभी बीएलए से अपील की कि वे मतदाताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनें और समय पर समाधान सुनिश्चित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी मो. नसीरुद्दीन, जिला महासचिव मिठून कुमार मंडल, भोलानाथ महतो, ओबीसी प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश महासचिव अश्विनी आनंद, प्रखंड उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी अनंत लाल भगत, प्रखंड महासचिव निताय सरकार, राकेश महतो, शारीक रब्बानी, आलमगीर मंसूरी, विष्णु माल, संतोष राम, आशीष शर्मा, राधेश्याम महतो, दिलीप दास, दीपक कुमार, दिनेश तुरी, मुबारक शेख, अब्दुल मतिउर शेख, देवानंद राय, विकास कुमार साहा, मुरसलीम शेख, राजू महतो, पोलेश कुमार, अरुण रविदास, अली असगर, तैय्यब शेख, अमित कुमार सहित दर्जनों बीएलए, कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और मजबूत बनाने तथा मतदाता जागरूकता अभियान को तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!