Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त हेमंत सती ने किया EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश।

EVM एवं VVPAT मशीनों की सुरक्षा, फायर सेफ्टी और CCTV व्यवस्था की हुई जांच, कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण पर दिया जोर।

साहिबगंज। समाहरणालय परिसर स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की सुरक्षा, रख-रखाव एवं प्रबंधन व्यवस्था का गहन जायजा लिया।

उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से वेयरहाउस में स्थापित CCTV कैमरों की कार्यशीलता की जांच की और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हों।

इसके साथ ही, उन्होंने फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी स्थिति की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपकरण हमेशा तैयार अवस्था में रहें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में तैनात कर्मियों को नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण प्रदान करने पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षा और तकनीकी दक्षता बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता गौतम भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!