झारखंड

जिला योजना कार्यों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त का सख्त निर्देश: अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें।

पंचायत भवन निर्माण, इनडोर स्टेडियम संचालन और विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था पर विशेष जोर।

साहिबगंज। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला योजना कार्यालय अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं क्राफ्ट ट्रेनिंग सेंटर (Craft Training Centre) योजना कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत संचालित पंचायत भवन निर्माण योजनाओं की समीक्षा से हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत लंबित चार अपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण करें।

इसके अतिरिक्त, राजमहल एवं बरहेट में नव निर्मित इनडोर स्टेडियम के सुचारू संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इन स्टेडियमों में खेल गतिविधियों की शुरुआत सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके।

नीति आयोग योजना के अंतर्गत जिले के 50 विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी गई। इस पर उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, ताकि छात्रों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जेएसएलपीएल डीपीएम मतीन तारिक, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विशेष प्रमंडल रामाकांत प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!