झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

अपूर्ण योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश, वित्तीय वर्ष 2025-26 की 156 योजनाओं में से 88 पूर्ण।

साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में एनआरईपी, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, भवन प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, समेकित जनजातीय विकास अभिकरण तथा नगर परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि DMFT के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में एनआरईपी की 71 योजनाओं में से 67 तथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की 14 योजनाओं में से 13 योजनाएं भौतिक रूप से पूर्ण हो चुकी हैं। वहीं, नगर परिषद साहिबगंज की तीन योजनाओं में से एक योजना पूरी हुई है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 156 योजनाओं में से 88 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष 68 योजनाओं पर कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 में एनआरईपी एवं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की कुल 13 योजनाएं स्वीकृत हैं, जिनका कार्य प्रगति पर है।

उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपूर्ण योजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें पूरा किया जाए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित निगरानी करने तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा, नगर प्रशासन अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!