तीनखोंग विधानसभा के मोरान गांव में बूथ कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन।
पार्टी प्रत्याशी महावीर बास्की ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर।

मोरान असम।असम के तीनखोंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोरान गांव स्थित पार्टी प्रत्याशी महावीर बास्की के पार्टी कार्यालय में बूथ कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के सदस्यों की उत्साहपूर्ण और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा मतदाताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी महावीर बास्की ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बूथ स्तर की मजबूती होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
इसके साथ ही बैठक में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार बैठकों का आयोजन कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए पार्टी प्रत्याशी महावीर बास्की को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

