झारखंड

संविधान दिवस पर समाहरणालय में दिलाई गई संविधान की प्रस्तावना की शपथ।

उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का दिलाया संकल्प।

साहिबगंज। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार, साहिबगंज में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक चेतना, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और विविधता में एकता का आधार स्तंभ है। संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की भावना के अनुरूप निष्पक्षता, पारदर्शिता, समानता और जनसेवा के सिद्धांतों को अपने कार्यों में प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को केवल शब्दों तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार, कार्यशैली और सामाजिक जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है। इन्हीं आदर्शों के पालन से सशक्त, समावेशी एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है।

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों के सरकारी कार्यालयों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी ने सामूहिक रूप से संविधान के मूल आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक, आईटीडीए संजय कुमार दास सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!