Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पाकुड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

जिला स्तरीय साइकिलिंग एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित।

पाकुड़।अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित खेल सप्ताह के दूसरे दिन जिला प्रशासन एवं जिला ओलंपिक संघ, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में बैंक कॉलोनी स्टेडियम, पाकुड़ में जिला स्तरीय साइकिलिंग एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, खेल कौशल एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार तथा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दु गांगुली एवं सचिव रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपनी गति, सहनशक्ति एवं क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता के विजेता बालक वर्ग (अंडर-16) प्रथम : बिबेक दास द्वितीय : सुदीप दास तृतीय : राज गोराई

बालक वर्ग (अंडर-20) प्रथम : समीर अंसारी द्वितीय : नज़मी शेख तृतीय : बादल राज कुमार

बालिका वर्ग (अंडर-16) प्रथम : अंकिता मंडल द्वितीय : रेयाक्षा प्रवीण तृतीय : सौमी दुबे

बालिका वर्ग (अंडर-20) प्रथम : सुधा कुमारी पासवान द्वितीय : लक्ष्मी भगत तृतीय : कल्याणी सरकार

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार तथा नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी समर्पण एवं उत्साह के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस केवल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा ओलंपिक मूल्यों—उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान—को आत्मसात करने का संदेश भी देता है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह प्रतियोगिता जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करने के साथ-साथ खेलों के प्रति जागरूकता एवं रुचि बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!