झारखंड

जिला नियोजनालय में भर्ती सह निबंधन कैंप आयोजित, 19 अभ्यर्थियों का चयन।

261 रिक्तियों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया, 22 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्टेड; 13 युवाओं का झारनियोजन पोर्टल पर हुआ निबंधन।

पाकुड़। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा 17 से 27 नवंबर के अवसर पर गुरुवार, को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, पाकुड़ परिसर में एक दिवसीय भर्ती सह निबंधन कैंप का आयोजन किया गया। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना था।

कैंप में SIS Ltd., JRSK Technology Pvt. Ltd., SJKVY Pakur एवं ICICI Prudential Life Insurance सहित विभिन्न निजी क्षेत्र के नियोजकों ने भाग लिया। इनके माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, SLV, SS, Terminix, GDA Trainer, Counsellor, 3D Printing Operator, MPHRT Trainer, Field Executive, Bank Channel Adviser तथा Bank/ATM Security Guard समेत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। इन पदों के लिए कुल 261 रिक्तियां उपलब्ध थीं।

आयोजित भर्ती प्रक्रिया में नियोजकों द्वारा 19 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 22 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं, निबंधन कैंप के माध्यम से 13 अभ्यर्थियों का झारनियोजन पोर्टल पर पंजीकरण किया गया।

इस अवसर पर अभ्यर्थियों को जिला नियोजनालय की ओर से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। इसमें आईटीआई लैब, पुस्तकालय, कैरियर काउंसलिंग एवं निबंधन की सुविधा के साथ-साथ समय-समय पर आयोजित होने वाले रोजगार मेला और भर्ती कैंप की जानकारी शामिल रही।

जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लगातार रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

कार्यक्रम में जिला नियोजनालय की लिपिक कामिनी कुमारी, यंग प्रोफेशनल शैलेश कुमार सिंह, विभिन्न नियोजक कंपनियों के प्रतिनिधि एवं कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!