झारखंड

राजमहल अनुमंडल अस्पताल के प्रयोगशाला प्रावैधिकी सचिन कुमार साह का निधन, स्वास्थ्यकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि।

कोविड-19 महामारी के दौरान भी निभाई थी कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल, सहकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित प्रयोगशाला प्रावैधिकी सचिन कुमार साह के आकस्मिक निधन से अस्पताल के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में शोक की लहर है। उनका निधन 28 अक्टूबर 2026 को हो गया। वे मूल रूप से वाजिदपुर, समस्तीपुर, बिहार के निवासी थे और वर्ष 2010 से राजमहल अनुमंडल अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

उनके निधन पर राजमहल अनुमंडल अस्पताल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

सचिन कुमार साह अपने मृदुभाषी स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति सजगता के लिए जाने जाते थे। विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों में भी वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते थे। कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया और दिन रात सेवा कार्य में तत्पर रहकर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

उनके सहकर्मियों ने कहा कि सचिन कुमार साह का असामयिक निधन स्वास्थ्य विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सरल व्यवहार, कार्य के प्रति समर्पण और सेवाभाव को हमेशा याद किया जाएगा।

इस दुख की घड़ी में राजमहल अनुमंडल अस्पताल के सभी पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े रहने तथा हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। अस्पताल परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!