झारखंड

उधवा में याकूना इलेक्ट्रिक व्हीकल के नए शोरूम का शुभारंभ, विधायक एमटी राजा ने किया उद्घाटन।

ग्रामीण क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा को मिली नई दिशा, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन खर्च में कमी को बताया अहम।

उधवा साहिबगंज। उधवा प्रखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है। राधानगर थाना के निकट याकूना इलेक्ट्रिक व्हीकल के नए शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को विधिवत रूप से किया गया। शोरूम का उद्घाटन राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक एमटी राजा ने शोरूम संचालक अब्दुल हन्नान को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहन परिवहन के क्षेत्र में तेजी से महत्वपूर्ण विकल्प बन रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ईंधन पर होने वाले खर्च से भी लोगों को राहत मिल सकती है।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों की रुचि और मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराने वाले शोरूम खुलने से लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर विकल्प मिल सकेंगे। इससे लोगों को वाहन खरीदने के लिए दूर के शहरों का रुख करने की आवश्यकता भी कम होगी।

शोरूम संचालक अब्दुल हन्नान ने बताया कि याकूना इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में इलेक्ट्रिक स्कूटर के विभिन्न मॉडल उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राहकों की जरूरत के अनुसार उन्हें इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधाओं और विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली, कांग्रेस जिला महासचिव ऐनुल हक, यासीन शेख, मतिउर रहमान, मैनुल हक, तजरुल शेख, हारून रशीद, सकल हेंब्रम एवं हफीजुर्रहमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!