Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
क्राइमझारखंड

पूर्वी प्राणपुर गंगा किनारे मिली महिला के शव मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की बड़ी सफलता, पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म।

राधानगर साहिबगंज। राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी प्राणपुर गांव में गंगा नदी किनारे महिला का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 02 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे राधानगर थाना को सूचना मिली थी कि पूर्वी प्राणपुर गांव स्थित गंगा नदी किनारे एक महिला का शव पानी में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। इस संबंध में राधानगर थाना कांड संख्या 102/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238(a)/3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।इस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर गहन अनुसंधान करते हुए मामले को सुलझाने में सफलता प्राप्त की।

जांच के क्रम में अभियुक्त राहुल शेख (25 वर्ष), पिता शाहजहां शेख, निवासी हाजी खुशरुद्दीन टोला, पूर्वी उधवा दियारा, थाना राधानगर, जिला साहिबगंज को दिनांक 05 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी घटनास्थल के पास से बरामद कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 06 अप्रैल 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी में राजमहल पुलिस निरीक्षक प्रभाग राजीव रंजन, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित पुलिसकर्मी जुमराती अंसारी, पंकज कुमार दुबे, राजकिशोर यादव, ललन कुमार, संदीप्त मंडल एवं अन्य पुलिस बल के सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!