उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न मामलों की हुई समीक्षा।
नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश, संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

साहिबगंज। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनके निष्पादन की प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने समिति के समक्ष प्रस्तुत विभिन्न मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित बिंदुओं पर पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मामलों से जुड़े तथ्यों एवं निर्धारित नियमों की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला शिक्षा स्थापना समिति से जुड़े मामलों का निष्पादन निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मामलों के निष्पादन में समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि अनावश्यक विलंब न हो।
बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक, आईटीडीए संजय कुमार दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
