झारखंड

बरहरवा में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, बाल विवाह, बाल श्रम एवं यौन शोषण के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक।

साहिबगंज। जिला समाज कल्याण विभाग, साहिबगंज की ओर से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशानुसार बरहरवा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय लाधोपाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं बाल अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण, पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के प्रति जागरूक किया गया। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के महत्व को समझाते हुए छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर आत्मरक्षा, नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं, ‘एक पौधा बेटी के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर बेटियों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर एवं आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में संरक्षण पदाधिकारी चंदा कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (C3) मोहम्मद खालिद, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मोहम्मद इकबाल, मंथन संस्था की सामाजिक कार्यकर्ता आराधना मंडल, केस वर्कर सुमन कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!