Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में सांसद-विधायक निधि योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर।

पाकुड़। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में सांसद एवं विधायक निधि से संचालित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लंबित कार्यों तथा डीसी विपत्रों से संबंधित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सांसद एवं विधायक निधि से संचालित योजनाएं सीधे आमजन की आवश्यकताओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी होती हैं। इसलिए इन योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो योजनाएं अब तक अपूर्ण हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण कराया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। साथ ही सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने देने का निर्देश भी दिया गया।

उपायुक्त ने बैठक में यह भी कहा कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनसे संबंधित यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगे की प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!