Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

सामान्य शिक्षा के साथ कौशल विकास जरूरी, तभी होगा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास : प्रो. रंजीत कुमार सिंह।

साहिबगंज में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत रोजगारपरक कार्यशाला आयोजित, युवाओं को कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश।

साहिबगंज। एक्सल डाटा सर्विस द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, साहिबगंज में रोजगारपरक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रंजीत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रो. रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि सामान्य शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ना समय की आवश्यकता है। केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं में व्यावहारिक दक्षता, अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास का विकास भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को कम से कम किसी एक क्षेत्र में दक्षता हासिल करनी चाहिए, ताकि वह रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी तलाश सके। सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहे हैं, जिसका लाभ उठाकर युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

प्रो. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और कंप्यूटर तकनीक का है। इसलिए विद्यार्थियों को बदलती डिजिटल तकनीक के अनुरूप स्वयं को लगातार अद्यतन करते रहना चाहिए। उन्होंने सिलाई-कटाई, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य सेवा, नर्सरी प्रबंधन, कंप्यूटर सहित विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षणों को रोजगार एवं स्वरोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों से सफलता के लिए धैर्य, निरंतर अभ्यास और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि कौशल के साथ आत्मविश्वास का विकास युवाओं को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाएगा।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रो. सुबोध कुमार झा ‘आशु’ ने मुख्य अतिथि प्रो. रंजीत कुमार सिंह का प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों एवं संस्था के पदाधिकारियों से परिचय कराया। वहीं केंद्र के प्लेसमेंट मैनेजर अताउल्लाह शम्सी ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से प्रशिक्षुओं को कौशल विकास और रोजगार के महत्व को समझने में सहायता मिली।

कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर अमित कुमार, प्रशिक्षक राजकुमार, रोहित एक्का, सीमा चौरसिया, चंदा सिंह, परवेज आलम, सूरज कुमार, रीतेश कुमार, सपना कुमारी, साधना टिर्की, प्रिंसिला हेम्ब्रम, भानु प्रताप यादव, चमेली कुमारी, महालका परवीन, राहुल राज, सनोज कुमार, मुस्कान वर्मा, प्रिया कुमारी, राधेश्याम, विक्की कुमार, सदाशिव कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!