उपायुक्त की अध्यक्षता में PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित।
अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, चिकित्सकों की योग्यता एवं नियमों के अनुपालन पर हुई विस्तृत समीक्षा।

साहिबगंज। उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के समक्ष निर्धारित विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में Prem Jyoti Community Hospital, बरमसिया, साहिबगंज द्वारा PC&PNDT अधिनियम के अंतर्गत अवधि विस्तार एवं डॉ. Bethaney Grace Neumann (M.S. Obs. & Gynae) के पंजीकरण हेतु समर्पित आवेदन पर जाँच समिति के प्रतिवेदन एवं की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके आधार पर समिति द्वारा आवश्यक निर्णय लिया गया।

इसी क्रम में National Ultrasound & Clinic, उधवा बाजार के पंजीकरण आवेदन, Surya Super Speciality, साहिबगंज द्वारा IVF के लिए पंजीकृत अल्ट्रासाउंड मशीन बदलने संबंधी प्रस्ताव, Shifa Ultrasound, बरहेट के पंजीकरण आवेदन तथा Ruby Health Centre, राजमहल द्वारा चिकित्सक परिवर्तन हेतु प्राप्त आवेदन पर जाँच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक निर्णय एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
वहीं, Nahid Ultrasound के औचक निरीक्षण से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के आलोक में पूछे गए स्पष्टीकरण के प्रत्युत्तर पर भी समिति ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति से संबंधित विषय पर भी चर्चा की गई।
उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने PC&PNDT अधिनियम एवं निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंजीकृत संस्थानों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, डॉ. मोहन मुर्मू, सहायक नोडल पदाधिकारी PC&PNDT, डॉ. आशुतोष कुमार शिशु रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल सुरेश निर्मल समाजसेवी सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।



