साहिबगंज में 08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बुलेट हंटर और मोबाइल बरामद।
वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में खैनी के डिब्बे से बरामद हुआ मादक पदार्थ।

साहिबगंज। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 16 अगस्त 2026 की शाम गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना एवं जिरवाबाड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आजाद नगर पुलिस लाइन रोड स्थित विवाह भवन के पास वाहन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान करीब रात 8:30 बजे जिरवाबाड़ी की ओर से आजाद नगर जा रहे एक बुलेट हंटर मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद खैनी के डिब्बे में रखे तीन एल्युमिनियम फॉयल से करीब 08 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से 08 ग्राम ब्राउन शुगर, बुलेट हंटर मोटरसाइकिल संख्या JH18Q 4217 तथा वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया।
गिरफ्तार युवक की पहचान राजकुमार हरि (20 वर्ष), पिता कमल हरि, निवासी झरना कॉलोनी, संध्या कॉलेज के पास, थाना जिरवाबाड़ी, जिला साहिबगंज के रूप में हुई है।
इस मामले में जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 157/26, दिनांक 16.08.2026, के तहत धारा 21(b)/29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल कार्रवाई में नगर थाना थाना प्रभारी अमित गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, अजीत लकड़ा, आफताब अंसारी, टिपण रविदास, सोम हांसदा, मंटू कुमार यादव, विनोद कुमार, कालीराम यादव मुकेश कुमार झा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।



