Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज पुलिस का विशेष समकालीन अभियान सफल, 24 घंटे में 50 फरार अभियुक्त और वारंटी गिरफ्तार।

साइबर अपराध, आईटी एक्ट एवं विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चला विशेष अभियान।

साहिबगंज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग), झारखंड, रांची के आदेश के आलोक में 18 जुलाई 2026 की रात्रि 12:00 बजे से 19 जुलाई 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक साहिबगंज जिले के सभी थाना क्षेत्रों में साइबर अपराध, आईटी एक्ट के मामलों, विभिन्न आपराधिक कांडों में फरार अभियुक्तों, वारंटियों एवं अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष समकालीन अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 50 फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में साइबर अपराध एवं आईटी एक्ट से जुड़े मामलों के अभियुक्तों के अलावा विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तथा न्यायालय से वारंट जारी अभियुक्त भी शामिल हैं।

साहिबगंज पुलिस ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य साइबर अपराध एवं अन्य गंभीर मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

थानावार गिरफ्तारी का विवरण

नगर थाना – 06

मुफस्सिल थाना – 05

मिर्जाचौकी थाना – 01

जिरवाबाड़ी थाना – 02

बोरियो थाना – 01

गंगा नदी थाना – 02

बरहेट थाना – 10

बरहरवा थाना – 03

रांगा थाना – 01

कोटालपोखर थाना – 01

राजमहल थाना – 05

राधानगर थाना – 02

तीनपहाड़ थाना – 06

तालझारी थाना – 03

एससी/एसटी थाना – 02

अहतु थाना – 00

महिला थाना, साहिबगंज – 00

महिला थाना, राजमहल – 00

साहिबगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराध या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के विरुद्ध समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!