Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के लिए साहिबगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों के 500 गज दायरे में निषेधाज्ञा लागू।

निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश।

साहिबगंज। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, साहिबगंज ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निषेधाज्ञा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, कदाचार पर रोक लगाने तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़, अवांछित गतिविधियों, प्रचार-प्रसार, परीक्षा सामग्री के वितरण अथवा परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिले में NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के लिए निम्नलिखित परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज, केंद्रीय विद्यालय, साहिबगंज, पूर्व रेलवे उच्च विद्यालय, साहिबगंज, इन सभी केंद्रों के 500 गज के दायरे में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

अनुमंडल दंडाधिकारी, साहिबगंज अमर जॉन आईन्द द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर परीक्षा समाप्ति तक परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि यह आदेश परीक्षार्थियों, परीक्षा संचालन में प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आवश्यक धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में संलग्न व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, समूह में एकत्रीकरण, परीक्षा से संबंधित अफवाह फैलाने अथवा अनुचित साधनों के उपयोग की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों, नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान जारी निर्देशों का पालन करें तथा परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन में सहयोग प्रदान करें। प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक परीक्षार्थी को सुरक्षित, शांत एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दे सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!