Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

14 मई को पाकुड़ में पीएमएफएमई योजना पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर।

उद्यमियों एवं व्यवसायियों को मिलेगा स्वरोजगार, खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग स्थापना से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी।

पाकुड़। जिले के उद्यमियों, व्यवसायियों एवं स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उद्योग विभाग के अंतर्गत प्रबंध निदेशक, जिडको, रांची, झारखंड के निर्देशानुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीएमएफएमई योजना विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह जागरूकता शिविर 14 मई 2026 को जिला उद्योग केन्द्र, पाकुड़ के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। शिविर में जिले के उद्यमियों, व्यवसायियों एवं विभिन्न इकाइयों से जुड़े लोगों को पीएमएफएमई योजना के तहत मिलने वाले लाभ, आवेदन प्रक्रिया, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण एवं उद्यम स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी जाएगी।

शिविर के माध्यम से विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही नए उद्यम स्थापित करने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पाकुड़ रमाकांत चतुर्वेदी ने जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं व्यवसायियों से निर्धारित तिथि को आयोजित इस जागरूकता शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह शिविर स्थानीय उद्यमियों के लिए लाभकारी साबित होगा तथा उन्हें स्वरोजगार एवं व्यवसाय विस्तार की दिशा में नई संभावनाएं प्रदान करेगा।

शिविर में भाग लेने वाले इच्छुक लाभुकों से अपील की गई है कि वे उद्यम इकाई के निबंधन एवं आवश्यक प्रक्रिया की सुविधा हेतु निम्न दस्तावेज अपने साथ अवश्य लेकर आएं आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आधार से लिंक मोबाइल नंबर

जिला उद्योग केन्द्र द्वारा बताया गया कि शिविर के दौरान उद्यमियों को योजना से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!